LIVE UPDATE

CG News : IAS की शिकायत पर पटवारी गिरफ्तार, उधर पटवारी ने IAS पर लगाया मारपीट का आरोप, टीआई  बोले- मामले की कर रहे जांच…पटवारी संघ ने जताई आपत्‍ति‍

छत्‍तीसगढ़ में आईएएस अफसर और पटवारी के बीच विवाद में पुलिस ने पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पटवारी पर गैर जमानती धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।

CG News. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में ट्रेनी आईएएस और जिला के एसडीएम जयंत नाहटा और भैरमबंद हल्‍का के पटवारी किशोर दीवान के बीच एक दिन पहले हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। SDM और प्रशिक्षु IAS अधिकारी जयंत नाहटा की शिकायत पर भैरमबंद हल्का के पटवारी किशोर दीवान के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। गुरुवार की शाम पटवारी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उन पर गैर जमानतीय धारा लगी है। पटवारी ने एसडीएम पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाना में आवेदन दिया था। इस पर पुलिस जाँच कर रही है, पुलिस अफसरों के अनुसार आज शुक्रवार को पटवारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पटवारी ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत

पटवारी किशोर दीवान ने दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली में एक आवेदन दिया

पटवारी किशोर दीवान ने प्रशिक्षु IAS जयंत नाहटा के खिलाफ दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली (Dantewada CG News) में एक आवेदन भी दिया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनका तबादला कटेकल्याण किया गया. जिसके लेकर वह 6 महीने के अंदर ही बार-बार ट्रांसफर न करने का निवेदन लेकर SDM के पास गए थे.

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में चलती कार की छत पर युवती का खतरनाक स्टंट, हाथ में बियर बोतल लेकर बनाई रील, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, VIDEO VIRAL
बिलासपुर में चलती कार की छत पर युवती का खतरनाक स्टंट, हाथ में बियर बोतल लेकर बनाई रील, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, VIDEO VIRAL
May 27, 2026
बिलासपुर, 27 मई 2026. बिलासपुर-रतनपुर मुख्य मार्ग पर सोशल मीडिया रील बनाने के चक्कर में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने SDM से मिलकर कहा था कि उनके साथ गलत हो रहा है. इस तरह बार-बार ट्रांसफर सही नहीं है. इसी बात को लेकर अधिकारी भड़क गए और उन्होंने पटवारी को चैंबर से बाहर जाने को कह दिया.

सुरक्षा कर्मियों ने मुक्का ही मुक्का मारा: पटवारी 

फिर अधिकरी खुद ही कुर्सी से उठकर कहा कि, बाहर नहीं गया तो मारूंगा. पटवारी ने बताया कि फिर जयंत नाहटा मुझे मारने की कोशिश भी की. उनसे दूर हो गया इसलिए मार नहीं पाए. SDM ने फिर अपने सुरक्षाकर्मियों को चैंबर में बुलाया और मुझे बाहर निकाल दिया गया. इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने मुक्का ही मुक्का मारा. पटवारी ने इस मामले को लेकर दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली से कार्रवाई की मांग की है.

ये खबर भी पढ़ें…
यात्रियों को राहतभरी खबर: Bilaspur से Podanur के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, SECR ने जारी किया शेड्यूल
यात्रियों को राहतभरी खबर: Bilaspur से Podanur के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, SECR ने जारी किया शेड्यूल
May 27, 2026
बिलासपुर, 27 मई 2026. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 पटवारी जो भी आरोप लगा रहे हैं वो गलत है: SDM

SDM और प्रशिक्षु IAS जयंत नाहटा ने आरोपों को गलत बताया है

इस मामले को लेकर दंतेवाड़ा SDM और IAS अधिकारी जयंत नाहटा ने मीडिया से कहा कि पटवारी जो भी आरोप लगा रहे हैं वो गलत है. उन्होंने कहा कि पटवारी ट्रांसफर होने की बात को लेकर मिलने के लिए आए थे. लेकिन सुरक्षाकर्मी या मैंने उनके साथ मारपीट नहीं की है. चैंबर में पटवारी के साथ मारपीट होने वाली हर बातें और ये आरोप गलत हैं.

मामले की जांच की जा रही: एसपी

वहीं इस मामले पर दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने मीडिया को बताया कि पटवारी और एसडीएम दोनों की तरफ से शिकायत मिली है. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है. इस मामले में पूरी तरह से जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा अंचल कोटा पहुंचे प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा; जंगलों के बीच बसे गांवों में परखी योजनाओं की जमीनी सच्चाई, बदहाल आश्रम व्यवस्था पर जताई सख्त नाराजगी
बैगा अंचल कोटा पहुंचे प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा; जंगलों के बीच बसे गांवों में परखी योजनाओं की जमीनी सच्चाई, बदहाल आश्रम व्यवस्था पर जताई सख्त नाराजगी
May 27, 2026
रायपुर, 27 मई 2026/घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसे बैगा अंचल में बुधवार को उस समय प्रशासनिक सक्रियता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पटवारी संघ ने जताई आपत्‍ति‍

इस बीच मामले में पटवारी संघ की इंट्री हो गई है। संघ ने पटवारी के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी का विरोध किया है। संघ ने इसे एक तरफा कार्यवाही बताते हुए विरोध किया है। संघ के अध्‍यक्ष और अन्‍य पदाधिकारी आज दंतेवाड़ा पहुंच रहे है। ऐसे में यह मामला तूल पकड़ सकता है।

Related Articles