LIVE UPDATE
Trending

CG News: छत्तीसगढ़ में कई कांग्रेस नेताओं खिलाफ FIR दर्ज, इस मामले में हुई कार्रवाई, जानिए

CG News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी के बाद ईडी की गाड़ी को रोकने और पथराव करने के मामले में कांग्रेस नेता सन्नी अग्रवाल समेत 15 से 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ईडी और निजी वाहन के चालक की शिकायत पर भिलाई 3 थाना पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा कि सोमवार को शाम करीब साढ़े चार बजे भूपेश बघेल के घर से निकलते समय करीब 15-20 प्रदर्शनकारियों ने चार पहिया वाहन को रोक लिया और कुछ लोग बोनट पर चढ़ गए। एफआईआर में कहा गया है कि किसी ने पत्थर भी फेंका जो वाहन के आगे के शीशे पर लगा।

ये खबर भी पढ़ें…
आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी, सभी अधिकारी कर्मचारी अपने मोबाईल से ऑन-बोर्ड होंगे: मुख्य सचिव
आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी, सभी अधिकारी कर्मचारी अपने मोबाईल से ऑन-बोर्ड होंगे: मुख्य सचिव
April 8, 2026
रायपुर, 08 अप्रैल 2026/ मुख्य सचिव  विकासशील ने राज्य शासन के सभी विभाग के प्रमुख अधिकारियों से कहा है कि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दंगा फैलाने [191(2)], गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने (190), स्वेच्छा से सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने (221), सरकारी कर्मचारी पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग (132) और गलत तरीके से रोकने [126(2)] और भिलाई निवासी सनी अग्रवाल और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति विनाश कानून की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles