द बाबूस न्यूज़

CG-नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल; सुदेश सुंदरानी बने भिलाई-चरौदा निगम आयुक्त; अरुण साहू को भी नई जिम्मेदारी


रायपुर, 22 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के तहत सुदेश कुमार सुंदरानी को नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा का आयुक्त बनाया गया है। वहीं, अरुण कुमार साहू को संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ‘क’ वर्ग के सुदेश कुमार सुंदरानी वर्तमान में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर में संयुक्त संचालक के पद पर पदस्थ थे। अब उन्हें जिला दुर्ग स्थित नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा में आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

अरुण कुमार साहू को क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर में नई जिम्मेदारी

इसी तरह मुख्य नगर पालिका अधिकारी ‘क’ वर्ग के अरुण कुमार साहू, जो अब तक नवा रायपुर अटल नगर स्थित नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय में उप संचालक के पद पर कार्यरत थे, उन्हें संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

विभागीय आदेश के मुताबिक, दोनों अधिकारियों की पदस्थापना समान सामर्थ्य, सेवा एवं निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से प्रतिनियुक्ति पर आगामी आदेश तक की गई है। प्रतिनियुक्ति भत्ते के संबंध में स्थायी वित्त निर्देश 29/2025 की कंडिका 6(1) के प्रावधान लागू होंगे।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp