LIVE UPDATE
Trending

CG Mahtari Vandan Yojna : महतारी वंदन योजना को लेकर CM साय का बड़ा बयान, हर साल 12 हजार रुपए खातों में ट्रांसफर को लेकर कहा…..

CG Mahtari Vandan Yojna : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में आयोजित किसान सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अब जल्द ही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत विवाहित महिलाओं के खातों में प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए दिया जाएगा। हमने इसके लिए अनुपूरक बजट में राशि की व्यवस्था कर ली है।

CG Mahtari Vandan Yojna : श्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के बाद पहली बार कबीरधाम आगमन हुआ है। यहां आने के लिए मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। मोदी की गारंटी में जो संकल्प पत्र में हमने आप सभी से वादा किया है, उसे एक-एक करके पूरा करेंगे। आप सभी ने मोदी की गारंटी पर जो विश्वास किया है, उसके लिए आप सबका धन्यवाद।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर बवाल, मातृका नर्सिंग होम के डायरेक्टर और डॉक्टर को नोटिस, बिना रजिस्ट्रेशन संचालन की भी जांच
Bilaspur News; ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर बवाल, मातृका नर्सिंग होम के डायरेक्टर और डॉक्टर को नोटिस, बिना रजिस्ट्रेशन संचालन की भी जांच
June 9, 2026
बिलासपुर/रतनपुर। रतनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG Mahtari Vandan Yojna : श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी कर रही है। 3100 रुपए के मूल्य से खरीदी की जा रही रही है, जल्द ही बोनस की राशि भी प्रदान किया जाएगा।

CG Mahtari Vandan Yojna : श्री साय ने कहा कि आज 18 तारीख है, आज भगवान श्रीराम अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर रहे हैं। 22 तारीख को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न होना है। पूरा छत्तीसगढ़ 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली दौरे पर सीएम साय; PM मोदी की बैठक में रखेंगे छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल,  बस्तर के विकास पर रहेगा विशेष फोकस
दिल्ली दौरे पर सीएम साय; PM मोदी की बैठक में रखेंगे छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल, बस्तर के विकास पर रहेगा विशेष फोकस
June 9, 2026
रायपुर, 9 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार शाम नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अपने दो दिवसीय दिल्ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles