CG में DA Hike पर बड़ी खबर: CM विष्णु देव साय की घोषणा….महंगाई भत्ता बढ़ाकर 58% किया, छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को राहत


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों के हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की है।


मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अब छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान भत्ता दिया जाएगा। इसके तहत कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया गया है। इस फैसले से प्रदेश के लाखों अधिकारी-कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। इस घोषणा के बाद कर्मचारी संगठनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


महंगाई भत्ते में इस बढ़ोतरी से बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp