LIVE UPDATE

CG-खाद-बीज और बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल; किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट घेरा, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, देखें Video

बिलासपुर, 9 जून 2026। किसानों को खाद, बीज, यूरिया और बिजली की उपलब्धता में आ रही समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित इस घेराव कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में किसान, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व महापौरों, पार्षदों के साथ महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ: अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या, 42 विभाग, 8 हजार अधिकारी शिकायतों का करेंगे निराकरण
सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ: अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या, 42 विभाग, 8 हजार अधिकारी शिकायतों का करेंगे निराकरण
June 9, 2026
रायपुर, 9 जून 2026 । छत्तीसगढ़ सरकार ने सुशासन और जनसुनवाई को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस का आरोप है कि खरीफ सीजन की शुरुआत के बावजूद किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद और यूरिया उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कई सहकारी समितियों में खाद-बीज की कमी बनी हुई है, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि समय पर खाद और बीज नहीं मिलने से किसानों की बोवनी प्रभावित हो सकती है।

कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति पर भी सवाल उठाए। नेताओं का कहना था कि लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या के कारण किसानों को सिंचाई कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। सरकार किसानों को राहत देने के बजाय केवल घोषणाओं तक सीमित है।

ये खबर भी पढ़ें…
हेल्पलाइन पर जनता की आवाज सुनते दिखे मुख्यमंत्री: कॉलर से पूछा हाल, अधिकारियों से कहा—‘समस्याओं का तुरंत करें समाधान’
हेल्पलाइन पर जनता की आवाज सुनते दिखे मुख्यमंत्री: कॉलर से पूछा हाल, अधिकारियों से कहा—‘समस्याओं का तुरंत करें समाधान’
June 9, 2026
रायपुर, 9 जून 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली 1076 की कार्यप्रणाली, तकनीकी व्यवस्थाओं तथा शिकायतों के निराकरण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घेराव कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार किसान हैं, लेकिन सरकार उनकी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में विफल साबित हो रही है। किसानों को समय पर खाद, बीज, बिजली और सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
ट्रांसफर ब्रेकिंग; CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य शासन ने कई अधिकारियों के तबादले किए, जारी हुआ आदेश
ट्रांसफर ब्रेकिंग; CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य शासन ने कई अधिकारियों के तबादले किए, जारी हुआ आदेश
June 9, 2026
रायपुर, 9 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए विभिन्न विभागों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, बिजली आपूर्ति में सुधार करने और किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो पार्टी आगामी दिनों में और बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पूरे परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही और किसानों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई। कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *