LIVE UPDATE
Trending

CG Cabinet Meeting 2024 : साय कैबिनेट की बैठक थोड़ी देर में, इन अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 19 जून बुधवार को अपराह्न 3:00 बजे महानदी भवन, मंत्रालय में आयोजित होगी। छत्तीसगढ़ में आचार संहिता खत्म होने के बाद कैबिनेट की ये पहली बैठक होगी। बैठक में कई बड़े फैसले लिये जाने की उम्मीद है।

इस बैठक में सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे। जिसमें रामलला दर्शन योजना और बलौदाबाजार हिंसा पर भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं। शिक्षा विभाग में खाली पदों को भरने पर चर्चा हो सकती है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैबिनेट की बैठक से पहले ज्यादा चर्चा इस बात पर हो रही है कि, क्या बृजमोहन अग्रवाल बैठक में शामिल होंगे। क्योंकि वह विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं। लेकिन इस्तीफा देने के बाद भी वे शिक्षा मंत्री हैं। अगर वे इस बैठक में शामिल होते हैं तो छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक इतिहास में यह पहली बार होगा जब कोई विधायक ना रहते हुए भी मंत्री हो और कैबिनेट की बैठक में शामिल हुआ हो। माना जा रहा है कि, आचार संहिता खत्म होने के बाद हो रही इस कैबिनेट बैठक में आम लोगों से जुड़े कई अहम फैसले लिए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके” प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके” प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
March 30, 2026
केबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल और सरगुजा सांसद ने विमान सेवा के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles