LIVE UPDATE
Trending

CG-ब्रेकिंग : LLB की छात्रा से दुष्कर्म, सहेली के भाई ने दुष्कर्म कर भाई को भेजी अश्लील फोटो…आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र की एक 26 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के बाद उसकी अश्लील फोटो भाई को भेजने का मामला सामने आया है। पीड़िता एलएलबी की छात्रा है और उसके साथ पढ़ने वाली एक युवती के भाई ने उससे दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो युवती के भाई को भेज दी। LLB स्टूडेंट की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  घटना की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपी नीरज तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक उतई थाना क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय पीड़िता और आरोपी की बहन एक साथ एलएलबी की पढ़ाई करते हैं। इसी के चलते पीड़िता का आरोपी के घर पर आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान आरोपी और पीड़िता की पहचान भी हुई थी। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता का नंबर लेकर उससे बातचीत शुरू कर दी थी। बातचीत शुरू होने के बाद आरोपी ने पीड़िता को प्यार का झांसा दिया और लॉज में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG- पत्नी से कहा “I Love You”, भड़का साला… फिर जीजा की कर दी जमकर पिटाई, FIR दर्ज…जानिये पूरा मामला
CG- पत्नी से कहा “I Love You”, भड़का साला… फिर जीजा की कर दी जमकर पिटाई, FIR दर्ज…जानिये पूरा मामला
May 21, 2026
बिलासपुर, 21 मई 2026। बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र से मारपीट का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो भी खींच ली और उन फोटो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा और पीड़िता पर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने इन्कार किया तो आरोपी ने उसके भाई को उसकी अश्लील फोटो भेज दी।

जिसके बाद पीड़िता ने थाना में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।’

ये खबर भी पढ़ें…
High Court News; शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, 90 दिन में नई मेरिट लिस्ट बनाने के दिए निर्देश
High Court News; शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, 90 दिन में नई मेरिट लिस्ट बनाने के दिए निर्देश
May 21, 2026
बिलासपुर, 21 मई 2026. छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए चयन प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles