LIVE UPDATE
Trending

CG- ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, AICC नेशनल कोऑर्डिनेटर BJP में शामिल, कहा…



लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस को एक और झटका लगते नजर आ रहा है, तीसरे चरण लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस के पूर्व इंटर प्रदेश अध्यक्ष व एआईसीसी नेशनल कोऑर्डिनेटर के सूरज ने बीजेपी का दामन थाम लिया है, अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ के सूरज ने भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल के सामने भाजपा प्रवेश किया। मंत्री व प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने बीजेपी का गमछा पहनकर परिवार में स्वागत किया और मिठाई खिलाई।

सूरज ने कहा कि मोदी के कार्यशैली से प्रभावित हूं और कांग्रेस अब बूढ़ी हो गई है, जहां कांग्रेस में अब ना नीति है और न रीती जिसकी वजह से कांग्रेस से रुखसत होकर सूरज ने बीजेपी का दामन थामा और बीजेपी के आम सदस्य की तरह देश सेवा के लिए काम करने का संकल्प लिया साथ ही साथ कहा कि प्रदेश की सभी 11 से 11 सीट मोदी जी को समर्पित है जिसके लिए मैं संकल्पित हूं और अपनी पूरी निष्ठा के साथ इस भाजपा परिवार में एक परिवार के छोटे सदस्य की तरह काम करूंगा।

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट की बैठक से लेकर वृक्षारोपण तक, जानिए CM साय का आज का पूरा कार्यक्रम
कैबिनेट की बैठक से लेकर वृक्षारोपण तक, जानिए CM साय का आज का पूरा कार्यक्रम
June 23, 2026
रायपुर, 23 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मंगलवार का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp