LIVE UPDATE

CG–ब्रेकिंग: UPSC के तर्ज पर परीक्षाएं सुव्यवस्थित करेगा CGPSC, हर ब्लॉक में होंगे परीक्षा केन्द्र…सभी विभागों से रिक्त पदों की मांगी जानकारी


रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणा के परिपालन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) अपनी परीक्षाओं को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तर्ज पर सुव्यवस्थित करने जा रहा है। सीजीपीएससी ने भर्ती परीक्षाओं के लिए वार्षिक कैलेण्डर जारी करने के साथ ही राज्य के हर ब्लॉक में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के लिए परीक्षा केन्द्र स्थापित करने का भी निर्णय लिया है।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शासन के सभी विभागों से आगामी तीन वर्षों में भरे जाने वाले रिक्त पदों की जानकारी मांग पत्र सहित देने को कहा है। विभागों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आयोग द्वारा एक माह के भीतर परीक्षा आयोजन संबंधी कैलेण्डर जारी किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने देश के समस्त लोक सेवा आयोगों से पत्राचार कर उनके द्वारा विभिन्न चयन प्रक्रियाओं एवं भर्ती परीक्षाओं के लिए आयोजित की जाने वाली बेस्ट प्रैक्टिसेस के संबंध में जानकारी साझा करने का अनुरोध किया है। विभिन्न लोक सेवा आयोगों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को सुव्यवस्थित करने हेतु एक समिति का गठन किया जाएगा। गठित समिति के सुझाव के आधार पर बेस्ट प्रैक्टिसेस को अपनाने हेतु आयोग शीघ्र ही प्रभावी कार्ययोजना तैयार करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में हिरासत में, लॉज में पुलिस की रेड….सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
CG: तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में हिरासत में, लॉज में पुलिस की रेड….सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
June 13, 2026
भिलाई, 13 जून 2026। दुर्ग जिले के भिलाई शहर में देह व्यापार से जुड़े एक कथित नेटवर्क का पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *