LIVE UPDATE

CG ब्रेकिंग : भाजपा के दिग्गज नेता प्रीतपाल बेलचंदन गिरफ्तार…..सहकारी बैंक में अध्यक्ष रहते करोड़ों रुपये गबन का आरोप, जमानत याचिका ख़ारिज….क्या है पूरा मामला, पढ़िए खबर

छत्तीसगढ़ में बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रीतलाल बेलचंदन को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। प्रीतपाल बेलचंदन ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया गया। जिला कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की है | केंद्रीय सहकारी बैंक की अध्यक्ष रहने के दौरान प्रीतलाल पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी और लेनदेन का आरोप लगा था। इस आरोप के बाद उन्हें नौकरी से निकाला गया।

दरअसल, प्रीतपाल पर 2014 से 2020 के बीच जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष रहते हुए 14.89 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है। बेलचंदन के खिलाफ मार्च 2021 में दुर्ग के कोतवाली में धारा 409, 420, 468, 471, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बैंक के सीईओ और असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने शिकायत दर्ज करवाई। बेलचंदन पर शिकायत में14.89 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा था। दुर्ग पुलिस ने आज बेलचंदन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि  बेलचंदन सहकारी बैंक के चार बार अध्यक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे हैं। 2008 में भी विधानसभा चुनाव लड़ा गया था। गड़बड़ी का आरोप लगने के बाद पूर्व कलेक्टर ने भी एक जांच कमेटी बनाई थी। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट कलेक्टर को भेजी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles