LIVE UPDATE

CG आयुष्मान कार्ड पंजीयन शुरू : घर बैठे इस एप्प से अब खुद कर सकते है पंजीयन

आयुष्मान पखवाड़े के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बिलासपुर द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आयुष्मान योजना के विषय में जानकारी दी गई व आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। आयुष्मान पखवाड़े के तहत जिले में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

20 से 30 सितम्बर तक चलाए जा रहे आयुष्मान पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन कराया जा रहा है। इसी क्रम में स्कूली छात्रों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निगम शिक्षकों को आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव द्वारा जानकारी दी गई और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; बादाम कांड के बाद महिला अधिकारी का एक और वीडियो वायरल, घूस मांगने का आरोप
Bilaspur News; बादाम कांड के बाद महिला अधिकारी का एक और वीडियो वायरल, घूस मांगने का आरोप
April 22, 2026
बिलासपुर, 22 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (हाउसिंग बोर्ड) का बिलासपुर कार्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। चर्चित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संजीवनी अस्पताल के सभागार में आयोजित कार्यशाला में आयुष्मान भारत योजना की जिला स्तरीय टीम द्वारा विभिन्न सत्र के माध्यम से कार्ड बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। पखवाड़े के तहत रैली का आयोजन कर योजना के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।

CG आकाशीय बिजली का कहर : आकाशीय बिजली गिरने से 4 स्कूली बच्चे समेत 8 लोगों की मौत

ये खबर भी पढ़ें…
दंतेवाड़ा के ग्राम छिंदनार में सचिन तेंदुलकर ने रखी खेल क्रांति की नींव; सचिन एवं मानदेशी फाउंडेशन के जरिए संवरेगा वनांचल का युवाओं के भविष्य’
दंतेवाड़ा के ग्राम छिंदनार में सचिन तेंदुलकर ने रखी खेल क्रांति की नींव; सचिन एवं मानदेशी फाउंडेशन के जरिए संवरेगा वनांचल का युवाओं के भविष्य’
April 22, 2026
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले का स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडियम हाई स्कूल छिंदनार गाँव बुधवार को एक ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि पखवाड़े के तहत आपके द्वार आयुष्मान अभियान, आयुष्मान चौपाल, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य जांच शिविर, आयुष्मान भारत साईकिल, बाईक रैली का आयोजन कर योजना के विषय में जागरूकता व पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड का पंजीयन एप के माध्यम से हितग्राही स्वयं भी कर सकते हैं।

प्ले स्टोर से आयुष्मान एप व आधार फेस आरडी एप डाउनलोड कर आवश्यक जानकारी देकर स्वयं कार्ड बनाया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज राशनकार्ड व आधार कार्ड है। ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी पीएचसी, सीएचसी में जाकर आयुष्मान कार्ड के लिए अपना पंजीयन करा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर में ‘क्रिकेट के भगवान’, दंतेवाड़ा के बच्चों संग सचिन तेंदुलकर ने की मस्ती, बच्चियों के साथ वॉलीबॉल खेला…सारा और सानिया भी दिखीं साथ
बस्तर में ‘क्रिकेट के भगवान’, दंतेवाड़ा के बच्चों संग सचिन तेंदुलकर ने की मस्ती, बच्चियों के साथ वॉलीबॉल खेला…सारा और सानिया भी दिखीं साथ
April 22, 2026
रायपुर 22 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 50 हजार 857 हितग्राहियों ने शासकीय व 33 हजार 166 ने निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड का उपयोग कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है।

Related Articles