LIVE UPDATE

CG ACB Raid: जिला शिक्षा अधिकारी के घर ACB का छापा, कई ठिकानों पर चल रही कार्रवाई…आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर पहुंची है टीम

CG ACB Raid: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर एसीबी ने छापा मारा है. एसीबी ने आज बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। एसीबी की टीम ने तड़के सुबह 5: 45 बजे बिलासपुर के नुतन कॉलोनी स्थित उनके आवास सहित कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है.

दरअसल, एंटी करप्शन ब्यूरो ने बिलासपुर के DEO टीआर साहू के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. एसीबी की कार्रवाई बिलासपुर के नूतन कॉलोनी स्थित आवास में चल रही है. इसके अलावा ACB की टीम कवर्धा स्थित निवास पर भी पहुंची है.  हालांकि इस बार ACB ने स्थानीय पुलिस की मदद नहीं ली है. इसलिए किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी.

ये खबर भी पढ़ें…
भीषण गर्मी से तपा छत्तीसगढ़: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में रायपुर-बिलासपुर समेत 5 शहर शामिल, पारा 45 डिग्री पार
भीषण गर्मी से तपा छत्तीसगढ़: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में रायपुर-बिलासपुर समेत 5 शहर शामिल, पारा 45 डिग्री पार
May 22, 2026
रायपुर, 22 मई 2026। देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ भी ग्रीष्मलहर की चपेट में आ गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ACB की टीम सिर्फ एक गाड़ी में बारिश के बीच DEO टीआर साहू के नूतन कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची. बता दें कि जिस समय टीम ने दबिश दी उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे. वहीं ACB की टीम ने DEO टीआर साहू के घर की बेल बजाई, जिसके बाद दरवाजा खुला. इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के कवर्धा स्थित आवास पर भी कार्रवाई चल रही है. जानकारी के मुताबिक, फिलहाल ACB की टीम दस्तावेज खंगाल रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
नीति आयोग की रिपोर्ट: देश में चमका छत्तीसगढ़ का उसूर ब्लॉक, मिला दूसरा स्थान
नीति आयोग की रिपोर्ट: देश में चमका छत्तीसगढ़ का उसूर ब्लॉक, मिला दूसरा स्थान
May 22, 2026
रायपुर, 22 मई 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ‘सुशासन’ और जन-कल्याणकारी नीतियों का असर अब राज्य के सबसे दूरस्थ अंचलों में दिखने लगा है। इसी कड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles