LIVE UPDATE

बृहस्पति सिंह का TS बाबा और PCC प्रभारी पर बड़ा हमला….बोले – सिंहदेव को गवर्नर बना दे BJP…..नेताओं के हाथों बिक चुकी थीं कुमारी सैलजा, उन्हें तत्काल हटाया जाए

प्रदेश में अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खिया बटोरने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने बार फिर से सनसनीखेज बयान देते हुए कांग्रेस की सियासी गलियारे में भूचाल मचा दिया है। पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने पीसीसी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पर जमकर तंज कसा है, साथ ही टीएस सिंहदेव पर भी सवाल उठाते हुए संदेह के घेरे में खड़ा किया है | बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस प्रभारी सैलजा को हटाने की मांग AICC से की है।

दरअसल, कांग्रेस के पूर्व विधायक और अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले बृहस्पति सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान ये बातें कही। बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस की हार पर कांग्रेस प्रभारी सैलजा और टीएस सिंहदेव पर जमकर हमला बोला। मीडिया से बात करते हुए पूर्व कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने प्रदेश में भाजपा की जीत का श्रेय टीएस सिंहदेव को दिया है, कांग्रेस के हार के लिए टीएस सिंहदेव की जिम्मेदार ठहराते हुए तंज भरे लहजे में यह भी मांग किया कि भाजपा को चाहिए कि टीएस सिंहदेव को राज्यपाल बना देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सिंहदेव सीएम होते तो कांग्रेस को 14 सीटें भी नहीं मिलती। पूर्व विधायक के बयान ने प्रदेश के राजनीती में एकबार फिर हलचल मचा है |

ये खबर भी पढ़ें…
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लेमरू में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह से बृहस्पत सिंह ने पीसीसी प्रभारी कुमारी सैलजा को भी हटाने की मांग कर डाली है। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा को जल्द हटाया जाए, वे लगातार टीएस सिंहदेव को हीरो की तरह प्रमोट कर रही थी, जब से वो छत्तीसगढ़ की प्रभारी बनी हैं तब से वो सिर्फ टीएस बाबा को प्रमोट कर रही थी। वे खुद किसी हीरोइन की तरह फोटो खींचा रही थी । कुमारी सैलजा पर प्रभावशील नेताओं के हाथों बिकने का आरोप भी लगाए हैं । कांग्रेस के नेता अपनी अपनी चलाने के चलते उन्हें प्रदेश में बीजेपी से हार मिली। कांग्रेस पार्टी को सैलजा मैडम को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ प्रभारी पद से हटा देना चाहिए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles