ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार बने पंकज झा, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

पंकज कुमार झा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार होंगे। राज्य सरकार ने पंकज कुमार झा की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। सलाहकार के रूप में पंकज कुमार झा को 1.20 लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। भाजपा के मुखपत्र मैग्जीन दीपक कमल के वो संपादक भी हैं।

Related Articles

close