LIVE UPDATE

BJP युवा नेता और उसके दोस्त को बदमाशों ने मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही जाँच, देखें वीडियो

प्रदेश में चाकूबाजी और लूटपाट की घटना दिन ब दिन बढ़ती जा रही है,अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है की वे सारेराह चाकू से हमला कर दे रहे है, राजधानी रायपुर में 1 नवम्बर की रात बदमाशों ने बीजेपी के युवा नेता और उनके दोस्त पर चाकू से हमला कर दस हजार रुपए लेकर फरार हो गए है, हमले में घायल नेता को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

डीडी नगर थाना में दर्ज की गई रिपोर्ट के अनुसार जांजगीर चांपा के ग्रामीण उपाध्यक्ष आकाश तिवारी अपने दोस्त प्रशांत पांडेय के ऑफिस के बाहर खड़े हुए थे, इसी दौरान तीन युवक स्कूटी पर सवार आये और चाकू दिखाकर पैसा और मोबाइल छीनने लगे, इस दौरान प्रशांत ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमला और लूट करने के बाद आरोपी कुछ दूर जाकर खड़े थे। आकाश और प्रशांत जब बदमाशों को पकड़ने गए तो बदमाशों ने दोनों पर चाकू और लाठी डंडे से हमला कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; बादाम कांड के बाद महिला अधिकारी का एक और वीडियो वायरल, घूस मांगने का आरोप
Bilaspur News; बादाम कांड के बाद महिला अधिकारी का एक और वीडियो वायरल, घूस मांगने का आरोप
April 22, 2026
बिलासपुर, 22 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (हाउसिंग बोर्ड) का बिलासपुर कार्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। चर्चित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आकाश तिवारी और प्रशांत पांडेय को काफी चोटे आई है इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाश धारदार हथियार से हमला करते हुए दिखाई दे रहे है।

वहीं इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय सरकार पर निशाना साधा है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि

ये खबर भी पढ़ें…
दंतेवाड़ा के ग्राम छिंदनार में सचिन तेंदुलकर ने रखी खेल क्रांति की नींव; सचिन एवं मानदेशी फाउंडेशन के जरिए संवरेगा वनांचल का युवाओं के भविष्य’
दंतेवाड़ा के ग्राम छिंदनार में सचिन तेंदुलकर ने रखी खेल क्रांति की नींव; सचिन एवं मानदेशी फाउंडेशन के जरिए संवरेगा वनांचल का युवाओं के भविष्य’
April 22, 2026
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले का स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडियम हाई स्कूल छिंदनार गाँव बुधवार को एक ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लीजिए.. अब भाजपा के एक और पदाधिकारी “सुशासन” के शिकार हो गए हैं.

राजधानी रायपुर में डीडी नगर थाना क्षेत्र में भाजयुमो नेता से लूटपाट की खबर मिली है.

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर में ‘क्रिकेट के भगवान’, दंतेवाड़ा के बच्चों संग सचिन तेंदुलकर ने की मस्ती, बच्चियों के साथ वॉलीबॉल खेला…सारा और सानिया भी दिखीं साथ
बस्तर में ‘क्रिकेट के भगवान’, दंतेवाड़ा के बच्चों संग सचिन तेंदुलकर ने की मस्ती, बच्चियों के साथ वॉलीबॉल खेला…सारा और सानिया भी दिखीं साथ
April 22, 2026
रायपुर 22 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चाकू की नोक पर हुई इस लूटपाट का विरोध करने पर भाजयुमो नेता के दो साथियों पर चाकू से हमला किया गया है.

दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भाजयुमो नेता आकाश तिवारी जांजगीर चांपा ग्रामीण उपाध्यक्ष हैं.

Related Articles