बीजेपी सदस्यता अभियान : राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने छत्तीसगढ़ बीजेपी को दिया नया टार्गेट, अब बनाने होंगे इतने लाख सदस्य


बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ भाजपा को नया टार्गेट दिया है, पिछले दिए गए हुए टार्गेट में 10 लाख तक का टार्गेट बढ़ा दिया गया है, छत्तीसगढ़ बीजेपी अब 50 लाख की जगह 60 लाख सदस्य बनाएंगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 60 लाख सदस्य बनाये जाने का टार्गेट दिया है।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सदस्यता अभियान की समीक्षा ली, इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव, सदस्यता अभियान की प्रभारी विजया राहटकर के साथ साय मंत्रिमंडल के मंत्रियों, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रदेश के मंत्री, विधायक, सांसद, प्रदेश के पदाधिकारी, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव और उनकी टोली के सदस्य शामिल हुए।

Congress Nyay Yatra: CG-कांग्रेस की न्याय यात्रा आज से शुरू, यहाँ से होगी यात्रा की शुरुआत, ये दिग्गज नेता होंगे शामिल

बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के सदस्यता अभियान का अवलोकन करने के बाद टारगेट को 10 लाख बढ़ाने कहा है. सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश में उत्साह दिख रहा है।

सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बताया कि 24 सितम्बर तक 20 लाख तक के सदस्य बने थे, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जहां मोबाइल का नेटवर्क नहीं है, वहां पर फॉर्म के माध्यम से सदस्यता फॉर्म भराए जा रहे है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp