Bilaspur News; बिलासपुर में सरेआम चाकूबाजी! कांग्रेस नेता के बेटे पर ताबड़तोड़ हमला, तीन युवक घायल
बिलासपुर, 21 फ़रवरी 2026. बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक विवाद इतना बढ़ा कि चाकूबाजी तक पहुँच गया, जिसमें कांग्रेस नेता के बेटे और उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम के पास हुई जहाँ मामूली कहासुनी घातक संघर्ष में बदल गई।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के बेटे आदित्य श्रीवास अपने दो दोस्तों के साथ भेल खाते समय वहाँ पहले से मौजूद युवकों से बात-बात पर कहासुनी हुई। थोड़ी ही देर में मामूली विवाद धक्का-मुक्की और चाकू से हमले तक पहुँच गया। आरोपियों ने चाकू निकालकर आदित्य और उसके दोस्तों पर कई बार वार किए।
हमले के बाद घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस ने तुरंत सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस प्रारंभिक जांच में पता लगा रही है कि यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है। इससे पहले भी आदित्य और आरोपियों के बीच अलग-अलग इलाकों में कहासुनी और मारपीट के मामले सामने आये थे। इस बार मामला इतना बढ़ गया कि सामान्य विवाद खूनखराबे में बदल गया।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की दिशा में तेजी से कार्रवाई कर रही है










