LIVE UPDATE
Trending

Bilaspur News : हेड कॉन्स्टेबल ने लगाईं फांसी, ट्रेनी DSP पर फटकार लगाने का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हेड कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन को घर के पीछे पेड़ पर फंदे से लाश लटकती हुई मिली। बताया जा रहा है कि प्रताड़ना से तंग आकर प्रधान आरक्षक ने मौत को गले लगाया है। आरोप है कि वे अफसरों की डांट फटकार से परेशान थे। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

मोपका निवासी लखन सिंह मेश्राम सरकंडा थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत था. थाने में उसे मालखाने की जिम्मेदारी दी गई थी. बताया जा रहा है कि वे किसी बात को लेकर परेशान थे. ड्यूटी से लौटने के बाद रात 11 बजे खाना खाकर टहलने की बात कहते हुए घर से निकला. इसके बाद घर के पीछे नीम पेड़ पर रस्सी बांधी और फांसी के फंदे पर झूल गए.

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
May 25, 2026
बिलासपुर, 25 मई 2026। बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “खिलाड़ी बुक” नामक पैनल से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रात 1 बजे तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई. परिजनों ने घटना की सूचना सरकंडा थाने को दी. पुलिस की टीम उनकी तलाश में जुटी. रात करीब 3 बजे प्रधान आरक्षक लखन मेश्राम का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. प्रधान आरक्षक के आत्महत्या की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस मामले के जांच में जुटी है.

बेटे का थाना और प्रशिक्षु डीएसपी पर आरोप

ये खबर भी पढ़ें…
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सतर्क...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हवलदार लखन मेश्राम (Bilaspur News) के बेटे कृष्‍णकांत मेश्राम ने बताया कि उसके पिता घरेलू समस्‍याओं से कभी परेशान नहीं रहे। वे सहज और शांत स्‍वभाव के थे।

कृष्‍णकांत ने आगे जानकारी दी कि थाने के काम को लेकर अक्‍सर परेशान रहते थे। थाने से उन्‍हें बार-बार फोन आता था, वह परेशान होकर जाते थे। वहीं प्रशिक्षु डीएसपी और थाना प्रभारी पर भी आरोप लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
May 25, 2026
बेमेतरा 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशिक्षु डीएसपी ने लगाई थी फटकार

जानकारी मिली है कि हेड कॉन्स्टेबल लखन मेश्राम (Head Constable Lakhan Meshram) थाने में मालखाने की जिम्मेदारी निभा रहे थे। प्रशिक्षु डीएसपी और थाना प्रभारी रोशन आहूजा ने उन्हें थाने में जब्त सामान को कोर्ट में जमा करने कहा था, लेकिन कुछ महीने पहले उन्होंने मालखाने का चार्ज लिया था।

इसके चलते हवलदार ने तत्काल सामान जमा करने से मना कर दिया, साथ ही कारणों का हवाला भी दिया। वहीं गुरुवार की रात हेड कॉन्स्टेबल ड्यूटी से अपने घर चले गए थे।

बताया जा रहा है कि ड्यूटी से घर जाने से पहले प्रशिक्षु डीएसपी ने लखन मेश्राम को जमकर फटकारा था।

Related Articles