LIVE UPDATE

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, फंड नहीं मिलने पर इस लोकसभा सीट से कैंडिडेट ने नामांकन वापस लिया, नहीं लड़ेंगी चुनाव

गुजरात और मध्य प्रदेश के बाद कांग्रेस पार्टी को अब ओडिशा में बड़ा झटका लगा है। पार्टी की पुरी से कैंडिडेट सुचारिता मोहंती ने पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए फंड नहीं मिलने पर अपना नामांकन वापस ले लिया है। पुरी सीट पर सुचारिता मोहंती का मुकाबला बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा और बीजेडी के उम्मीदवार अरुप पटनायक से था। सुचारिता मोहंती ने कुछ समय पहले चुनाव लड़ने के लिए लोगों से डोनेशन मांगा था। इसके लिए उन्होंने क्यूआरकोड भी जारी किया था।

कांग्रेस ने नहीं दिया फंड
कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट के तौर नामांकन वापस लेने पर सुचारिता मोहंती ने कहा है कि मैं एक पीपल-ओरिएंटेड कैंपेन चाहती थी लेकिन फंड की कमी के कारण यह भी संभव नहीं था। इसके लिए कांग्रेस पार्टी भी जिम्मेदार नहीं है। बीजेपी सरकार ने पार्टी को पंगु बना दिया है। खर्चों पर कई तरह का प्रतिबंध है। सुचारिता मोहंती ने कहा है कि पार्टी ने मुझे फंड देने से मना कर दिया था। माेहंती ने कहा कि बीजेपी और बीजेडी पैसों के पहाड़ पर बैठे हैं। यह मेरे लिए काफी मुश्किल था। चुनावों में धनबल का प्रदर्शन हो रहा है। मैं इस तरह से नहीं लड़ना चाहती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles