Bilaspur News; 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी गिरफ्तार, वर्षों से था फरार; कई जिलों में दर्ज हैं धोखाधड़ी के मामले


बिलासपुर। लंबे समय से फरार चल रहे चिटफंड घोटाले के आरोपी चैतराम केवट को मल्हार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर प्रदेश के कई जिलों में धोखाधड़ी और चिटफंड से जुड़े मामले दर्ज हैं। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाने में दर्ज एक प्रकरण में उस पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

पुलिस के अनुसार, 53 वर्षीय चैतराम केवट ग्राम मल्हार का निवासी है। जांच में सामने आया कि वह लोगों को अधिक मुनाफे का झांसा देकर बी.एन. गोल्ड कंपनी में निवेश कराने के नाम पर रकम जमा कराता था। बाद में निवेशकों का पैसा वापस किए बिना फरार हो गया।

कई जिलों में दर्ज हैं मामले

आरोपी के खिलाफ बिलासपुर के तखतपुर, मुंगेली के सरगांव, महासमुंद के पटेवा, सरगुजा के दरिमा सहित प्रदेश के कई थानों में धोखाधड़ी और छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम (चिटफंड अधिनियम) के तहत अपराध दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

घेराबंदी कर दबोचा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मल्हार पुलिस को सूचना मिली कि चैतराम केवट ग्राम महमंद क्षेत्र में मौजूद है।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अवधेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दर्जीघाट व महमंद क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

तखतपुर पुलिस को सौंपा गया

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए तखतपुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अब उससे अन्य मामलों और निवेशकों से जुड़ी जानकारी भी जुटा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp