LIVE UPDATE

Bilaspur Mayor Puja Vidhani: संप्रभुता की जगह सांप्रदायिकता की शपथ ले डाली महापौर, कलेक्टर ने टोका, हंगामे के बाद महापौर को दोबारा लेनी पड़ी थी शपथ



Bilaspur Mayor Puja Vidhani: बिलासपुर, 28 फरवरी 2025/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, बिलासपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज मुंगेली नाका मैदान में संपन्न हुआ। कलेक्टर अवनीश शरण ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई| 

बिलासपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी व 70 पार्षदों का शुक्रवार को मुंगेली नाका स्थित ग्रीनपार्क मैदान में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया था। महापौर पूजा विधानी ने दो बार शपथ लेकर खलबली मचा दी…पहली बार महापौर पूजा विधानी शपथ को गलत तरीके से पढ़ी, महापौर पूजा विधानी ठीक से शपथ भी नहीं पढ़ पाई और बोल भी नहीं पाई, शपथ पत्र को गलत ढंग से पढ़ा। संप्रभुता शब्द को सांप्रदायिकता और अक्षुण्ण को सक्षुण्ण जैसे शब्द कहे। कलेक्टर ने महापौर को दूसरी बार शपथ ग्रहण कराया। जिसके लिए कलेक्टर ने मौके पर ही टोक दिया। इसके बाद फिर से करेक्शन करके महापौर को शपथ दिलवाया गया, लेकिन महापौर पूजा विधानी उर्फ एल पद्मजा ने दूसरी बार भी गलत तरीके से लडखडाहट वाली शब्दों के साथ शपथ ली। शपथ में संप्रभुता को सांप्रदायिकता पढ़ दी थी। जिसकी चर्चा कार्यक्रम में बनी रही। कलेक्टर ने पार्षदों को खुद पढ़कर शपथ दिलाई, तब पार्षदों ने शपथ ली |भाजपा के कार्यकर्ता भी इस बात पर हंसी उड़ाते रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महापौर पूजा विधानी ने मंत्रियों और विधायकों की उपस्थिति में महापौर पद की शपथ ली। इसके बाद पार्षदों को 10 – 10 के समूह में शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण उपरांत महापौर पूजा विधानी ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp