Bilaspur कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में घमासान! सड़क पर मासूमों को छोड़ भागा पिता, मारपीट का VIDEO वायरल

ऑटो से सूटकेस उतारने को लेकर शुरू हुआ विवाद, देखते ही देखते सड़क पर हुई हाथापाई; बच्चों को संभालने पहुंची मां पर ननद ने किया हमला


बिलासपुर। कलेक्टोरेट के मुख्य द्वार के सामने दोपहर करीब ढाई बजे पारिवारिक कलह ने ऐसा रूप लिया कि सड़क पर ननद और भाभी के बीच जमकर मारपीट हो गई। ऑटो से सामान उतारने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, अकलतरा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने सकरी परसदा निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल में विवाद शुरू हो गया और पति व ससुराल वालों की प्रताड़ना के बाद उसे घर से निकाल दिया गया।

महिला के मुताबिक, प्रेम विवाह के चलते मायके वालों ने भी उससे संबंध तोड़ लिए। दो बच्चों की परवरिश की चिंता में वह उन्हें अपने पति और सास के पास छोड़ने गई थी। महिला का कहना था कि जब तक उसे नौकरी और अलग रहने का ठिकाना नहीं मिल जाता, तब तक बच्चे ससुराल में रहें। बच्चों को छोड़कर जब वह ऑटो से लौट रही थी, तभी उसकी ननद भी पीछे-पीछे ऑटो में सवार हो गई।

कलेक्टोरेट के पास दोनों को उतारा, फिर शुरू हुई मारपीट

कलेक्टोरेट के मुख्य द्वार के पास महिला जब अपना सूटकेस उतारने लगी, तो ननद ने उसे रोक दिया। दोनों के बीच विवाद बढ़ता देख ऑटो चालक ने दोनों को सड़क पर उतार दिया।

इसी दौरान बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और दोनों मासूम बच्चों को सड़क पर छोड़कर वहां से फरार हो गए। बच्चों को सड़क पर देखकर मां उन्हें संभालने लगी। आरोप है कि इसी बीच ननद ने महिला पर हमला कर दिया और दोनों के बीच जमकर हाथापाई होने लगी। मारपीट के बाद ननद मौका पाकर दूसरे ऑटो में बैठकर वहां से निकल गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मासूमों को सड़क पर छोड़कर भागने का आरोप

महिला का आरोप है कि बाइक से बच्चों को छोड़कर भागने वाले युवकों में उसका पति भी शामिल था। महिला के मुताबिक, बच्चों के पिता ने दोनों मासूमों को सड़क पर छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद बच्चों को लेकर महिला की परेशानी और बढ़ गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। कलेक्टोरेट के सामने हुई इस घटना के वीडियो ने पारिवारिक विवाद और दो मासूम बच्चों की स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp