LIVE UPDATE

Bilaspur Crime News : देर रात बिलासपुर के बार में परोस रहे थे शराब, नशे में कारोबारी से मारपीट, थाने में किया हंगामा



Bilaspur Crime News. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, शहर में हर दिन कई बड़े छोटे घटनाएँ होती रहती है, एक दिन पहले टेलीफ़ोन स्थित बार में एकबार फिर मारपीट का मामला सामने आया है, बार में अपने दोस्तों के साथ खाना खा रहे व्यापारी के साथ शराब फेकने को लेकर युवको ने उसकी पिटाई कर दी, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, वही घायल व्यापारी ने इसकी शिकयत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है |

Bilaspur Crime News. आपको बता दें कि सिविल लाइन क्षेत्र के टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित होटल हेवेंस पार्क के एलआइटी कल्ब में रायपुर के बसंत विहार गुढियारी में रहने वाले मनीष ठाकुर अपने दोस्तों नीरज नागवानी, संजय नागवानी और निखिल ठाकुर के साथ खाना खा रहे थे, इसी दौरान रात करीब एक बजे विशेष ताम्रकार और उनके साथियों ने व्यापारी के ऊपर शराब फेक दिया, जिसका विरोध मनीष ठाकुर ने किया, विशेष ताम्रकार के दोस्तों ने मनीष ठाकुर को जान से मारने की धमकी देते हुए उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दी, आरोपियों ने मनीष ठाकुर को लात घुसो से मारते हुए खींचकर सड़क पर ले गए, व्यापारी के दोस्तों ने किसी तरह से बीच बचाव किया, घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, पुलिस को देखकर आरोपी युवक भाग गए, व्यापारी मनीष ठाकुर ने आरोपियों के खिलाफ सिविली लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराया, पुलिस ने तीन युवको के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है,वहीँ  व्यापारी मनीष ठाकुर नशे में था और उसने थाना में काफी हंगामा मचाया, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया |

ये खबर भी पढ़ें…
साय सरकार का बड़ा एक्शन: अवैध खनन पर कड़ा प्रहार, अधिकारियों से बदतमीजी करने वालों पर FIR, 7 गाड़ियां जप्त
साय सरकार का बड़ा एक्शन: अवैध खनन पर कड़ा प्रहार, अधिकारियों से बदतमीजी करने वालों पर FIR, 7 गाड़ियां जप्त
June 23, 2026
रायपुर, 23 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े रुख के बाद प्रदेश में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देर रात खुल रहे बार और रेस्टोरेंट, पुलिस नहीं करती जांच

शहर में देर रात तक बार और रेस्टोरेंट खुल रहे हैं। देर रात शराबियों को बार में शराब परोसी जा रही है। इसके कारण मारपीट की भी घटनाएं सामने आ रही हैं। शहर के अलग-अलग बार में देर रात शराब परोसे जाने के बाद सुबह तक शराब की पार्सल से सप्लाई हो रही है। इधर पुलिस की टीम को इसकी भनक तक नहीं लग पा रही है। मारपीट की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस औपचारिकता निभाकर चली आती है। इसी तरह सिविल लाइन क्षेत्र के ही सत्यम चौक और इमलीपारा रोड पर भी देर रात तक रेस्टोरेंट खुले रहते हैं। इसके अलावा देवकीनंदन चौक के पास भी देर रात तक रेस्टोरेंट का संचालन होता है। यहां पर देर रात तक युवकों की भीड़ लगी रहती है। मारपीट की घटनाएं सामने आने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी खेल: तिहरे हत्याकांड के कैदी ने पत्थर से कुचलकर की साथी बंदी की हत्या, जेल महकमे में मचा हड़कंप
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी खेल: तिहरे हत्याकांड के कैदी ने पत्थर से कुचलकर की साथी बंदी की हत्या, जेल महकमे में मचा हड़कंप
June 23, 2026
बिलासपुर, 23 जून 2026। न्यायधानी की हाई-सिक्योरिटी वाली केंद्रीय जेल (सेंट्रल जेल) बिलासपुर से मंगलवार को एक रोंगटे खड़े कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
लखनऊ अग्निकांड के बाद बिलासपुर प्रशासन अलर्ट: कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की सघन जांच शुरू, फायर सेफ्टी और इमरजेंसी निकास की हो रही पड़ताल
लखनऊ अग्निकांड के बाद बिलासपुर प्रशासन अलर्ट: कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की सघन जांच शुरू, फायर सेफ्टी और इमरजेंसी निकास की हो रही पड़ताल
June 23, 2026
बिलासपुर, 23 जून 2026। लखनऊ के अलीगंज इलाके में कोचिंग सेंटर में हुई भीषण अग्निकांड की घटना के बाद बिलासपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp