Big Breaking : नान घोटाला मामले में जांच अधिकारी EOW के इंस्पेक्टर संजय देवस्थले निलंबित, DGP अवस्थी ने की कार्रवाई


छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के हाथ सत्ता आते ही पूरी तरह से एक्शन में नजर आ रही है | झीरम, नान घोटाले जैसे कई मामलों में कार्रवाई की शुरुवात होते नजर आ रही है | डीजीपी डीएम अवस्थी ने नान घोटाला मामले की जांच में लापरवाही करने वाले ईओडब्ल्यू के इंस्पेक्टर संजय देवस्थले को निलंबित कर दिया है । निलंबन अवधि के दौरान उन्हें ईओडब्लू मुख्यालय में अटैच किया गया है |

बता दें कि संजय देवस्थले काफी लंबे समय से ईओडब्लू में पदस्थ थे, उनके खिलाफ मिली शिकायतों के बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए डीजीपी डी एम अवस्थी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp