Big Breaking : कांग्रेस आलाकमान ने ताम्रध्वज साहू के नाम पर लगाईं मुहर, बैठक के बाद खड़गे के घर बंटने लगी थी मिठाई….TS सिंहदेव, बघेल और महंत ने ताम्रध्वज के नाम पर जताई असहमति, कुछ देर बाद खड़गे के घर फिर से होगी बैठक


दिल्ली में राहुल गांधी के साथ चल रही बैठक खत्म होने के बाद अब मुख्यमंत्री का चेहरा भी लगभग साफ़ हो गया है |  इस बैठक में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए सभी चारों नेता से चर्चा की है । इस बैठक में पीएल पुनिया, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत और ताम्रध्वज साहू शामिल थे । बैठक के बाद मुख्यमंत्री के रूप में ताम्रध्वज साहू का नाम तय कर लिया गया है | शाम 5 बजे रायपुर कांग्रेस भवन में मुख्यमंत्री का नाम का औपचारिक ऐलान किया जायेगा | हालाँकि इस नाम पर टीएस सिंहदेव, भूपेश बघेल और चरणदास महंत ने ताम्रध्वज साहू के नाम पर असहमति जता दी है | तीनों दावेदारों ने ताम्रध्वज साहू के नाम पर पुनर्विचार की मांग की है |  जिसके बाद खड़गे के घर एक और बैठक होने की खबर है |

प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने बैठक ख़त्म होने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि शाम 5 बजे का इंतज़ार कीजिये, रायपुर में विधायक दल की बैठक के बाद शाम 5 बजे मुख्यमंत्री का ऐलान किया जायेगा |

बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीएम के नाम की घोषणा कर दी गई है, कमलनाथ को मध्य प्रदेश की कमान दी गयी है, वहीं अशोक गहलोत को राजस्थान की कमान दी गयी, लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अभी भी सस्पेंस बरक़रार है | एक दिन पहले देर शाम राहुल गाँधी के साथ सभी संभावित मुख्यमंत्री के प्रत्याशियों से वन टू वन चर्चा के बाद नाम पर फैसला नहीं हो पाया था, जिसके बाद एकबार फिर आज चारों दावेदारों के साथ बैठक ख़त्म हो गया है |  इस बैठक में राहुल गाँधी के साथ सोनिया गाँधी भी शामिल हुई | सभी मुख्यमंत्री के दावेदारों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी गई है |  बैठक के बाद सभी नेता छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जाएँगे, दोपहर 4 बजे प्रदेश में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसके बाद शाम 5 बजे मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया जायेगा |

सूत्रों की माने तो दिल्ली राहुल गाँधी के घर से निकलकर आने वाली खबर में ताम्रध्वज साहू का नाम लगभग तय बताया जा रहा है, इस नाम पर बाकि दावेदारों से सहमति भी ले ली गई है | फिलहाल बैठक के बाद बंगले से निकलकर आ रही खबरों की माने तो छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री ताम्रध्वज साहू हो सकते हैं | खड़गे का घर बैठक कके बाद मिटाएँ भी बनती जा रही है |

बता दें कि 15 साल बाद कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में बहुमत मिला है। इसके पहले यहां बीजेपी की सरकार थी। इस बार कांग्रेस को राज्य में दो तिहाई से अधिक सीटें मिली हैं। कांग्रेस को इस बार 68 सीटें मिली है। वहीं बीजेपी को महज 15 सीटें मिली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp