LIVE UPDATE

बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई: रेत-मुरुम के अवैध उत्खनन और परिवहन करते 12 ट्रैक्टर और एक JCB जब्त, खनिज विभाग ने ठोका 1 लाख से अधिक का जुर्माना, मचा हड़कंप

बिलासपुर में रेत माफियाओं समेत अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है, खनिज विभाग बिलासपुर द्वारा धोबघाट, छतौना, रतखण्डी एवं दोमुहानी क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन के 8 मामलों पर कार्रवाई करते हुए 8 ट्रैक्टर जब्त किया है. इसके अलावा 16 फरवरी को ग्राम कैमाडीह (सीपत) में अवैध मुरूम उत्खनन कर रहे 1 जेसीबी और 4 ट्रैक्टरों को खनिज अधिकारीयों ने जब्त किया है.

जानकारी के मुताबिक खनिज विभाग ने अवैध मुरूम उत्खनन के इन मामलों में एक लाख सात हजार आठ सौ रूपय खनिज मद में जमा कराया गया है. जब्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है. इसके अलावा खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है. उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन/परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल : CM विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप
लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल : CM विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026/ सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान आत्मीयता, संघर्ष और आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles