LIVE UPDATE

Ambikapur Road Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, मां- बेटे सहित 3 लोगों की मौत, गैस कटर से काटकर निकाला गया शव

Ambikapur Road Accident: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है, ट्रक ड्राइवर ने ;लापरवाही पूर्वक गाडी चलाते हुए कार को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयानक थी की कार के परखच्चे उड़ गए, मृतकों की शव को गैस कटर से काटकर बाहर निकाला गया, वही हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के सिंगरौली स्थित नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) में कार्यरत हरिनारायण शर्मा (58), पत्नी चंदा शर्मा (53)तथा पुत्र पीयूष पांडेय (25) के साथ कार क्रमांक ओडी 16 एच 7588 में सवार होकर सिंगरौली से सुंदरगढ़ जा रहे थे। मुख्य मार्ग पर बमलाया के पास ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीएच 7957 से कार की टक्कर हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
High Court News; शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, 90 दिन में नई मेरिट लिस्ट बनाने के दिए निर्देश
High Court News; शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, 90 दिन में नई मेरिट लिस्ट बनाने के दिए निर्देश
May 21, 2026
बिलासपुर, 21 मई 2026. छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए चयन प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि ट्रक ने सामने से कार को जोरदार टक्कर मारी, टक्कर मारने के बाद लगभग एक किलोमीटर तक कार को घसीटता रहा, फिर चालक ट्रक को किनारे खड़ा कर फरार हो गया, दुर्घटना में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए कार में फंसे तीनों के शव को गैस कटर के मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीषण हादसे में कार के सामने के दोनों एयरबैग भी खुल गए थे, लेकिन हादसा इतना भीषण था कि कारण सवार किसी की जान नहीं बच सकी।

ये खबर भी पढ़ें…
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार एकमुश्त दे रही 6 हजार रुपए, अब तक 72 करोड़ रुपए जारी, आज ही करें अप्लाई
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार एकमुश्त दे रही 6 हजार रुपए, अब तक 72 करोड़ रुपए जारी, आज ही करें अप्लाई
May 21, 2026
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: केंद्र सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार में सूरजपुर पहुंचे CM साय, महुआ के पेड़ के नीचे ने लगाई चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुनी समस्याएं
सुशासन तिहार में सूरजपुर पहुंचे CM साय, महुआ के पेड़ के नीचे ने लगाई चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुनी समस्याएं
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सूरजपुर जिला के रामानुजनगर-पटना में आयोजित समाधान शिविर में आमजन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles