LIVE UPDATE

अखिलेश यादव आज CBI के सामने पेश नहीं होंगे,खनन घोटाला मामले में बयान  दर्ज कराना था

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज दिल्ली नहीं आएंगे. सीबीआई ने उन्हें खनन घोटाला मामले में गवाह के तौर पर पूछताछ के लिए बुलाया था, दरअसल जब ये घोटाला हुआ, उस समय अखिलेश ही सीएम थे.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे. केंद्रीय एजेंसी ने खनन घोटाला मामले में उन्हें तलब किया था. सीबीआई ने अखिलेश को बतौर गवाह बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा था. सपा अध्यक्ष को आज ही दिल्ली आकर अपना बयान दर्ज कराना था, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अखिलेश आज सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे.

केंद्रीय जांच एजेंसी ने अखिलेश यादव 21 फरवरी को सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस जारी किया था. अखिलेश को 29 फरवरी को दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश होने के लिए कहा गया था. 

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
April 18, 2026
Bihar News; पटना में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नोटिस में कहा गया था कि जवाब देने के लिए अखिलेश यादव को सीबीआई के सामने उपस्थित होना होगा. अखिलेश को जनवरी 2019 में दर्ज की गई सीबीआई की उस एफआईआर के संबंध में तलब किया गया है, जो हमीरपुर में 2012-2016 के बीच कथित अवैध खनन से संबंधित है.

खनिजों का अवैध खनन होने दिया

जनवरी 2019 में तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट, खनन अधिकारी और अन्य समेत कई लोक सेवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. एफआईआर में आरोप है कि सरकारी कर्मचारियों ने हमीरपुर में खनिजों का अवैध खनन होने दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles