LIVE UPDATE
Trending

एग्रीस्टेक और एकीकृत किसान पोर्टल में होगा किसानों का पंजीकरण, पंजीकृत किसानों से होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक आयोजित

रायपुर, 12 सितम्बर 2025/ खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग की नीति निर्धारण से संबंधित निर्णय लेने हेतु गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन में संपन्न हुई। बैठक में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी तथा राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा उपस्थित थे।

बैठक में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में पंजीकृत किसानों से भारत सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किए जाने के लिए समुचित एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। खरीफ वर्ष 2025-26 में किसानों का पंजीकरण एग्रीस्टेक पोर्टल के साथ-साथ एकीकृत किसान पोर्टल में किया जाएगा। किसान पंजीकरण का कार्य निर्धारित समय-सीमा में संपन्न करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भ्रष्ट सरपंच जायेंगे जेल: शासकीय राशि गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों की जेल का आदेश, पढ़िए आदेश
CG-भ्रष्ट सरपंच जायेंगे जेल: शासकीय राशि गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों की जेल का आदेश, पढ़िए आदेश
May 19, 2026
रायपुर, 19 मई 2026. रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में शासकीय राशि के गबन के मामले में प्रशासन ने बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि किसानों को उनके द्वारा समर्थन मूल्य पर बेचे गए धान का भुगतान समय पर प्राप्त हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएँ। धान उपार्जन के लिए आवश्यक नये एवं पुराने जूट बारदाने की व्यवस्था समयानुसार सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई। धान की रिसाइक्लिंग रोकने हेतु प्रभावी प्रबंध करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान की रोकथाम के लिए विशेष जाँच दल गठित करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार, उपार्जित धान की मिलिंग हेतु आवश्यक तैयारियाँ करने पर भी बल दिया गया।

इस अवसर पर बैठक में सचिव खाद्य विभाग रीना बाबा साहेब कंगाले, सचिव वित्त विभाग मुकेश बंसल, सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग  रजत कुमार, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ किरण कौशल, संयुक्त सचिव कृषि विभाग  राहुल देव तथा प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक के. एन. कांडे उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Amit Shah PC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- आदिवासियों को एक गाय और एक भैंस देंगे, बस्तर में अगले 6 महीने में बनाएंगे बड़ा डेयरी नेटवर्क
Amit Shah PC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- आदिवासियों को एक गाय और एक भैंस देंगे, बस्तर में अगले 6 महीने में बनाएंगे बड़ा डेयरी नेटवर्क
May 19, 2026
बस्तर,19 मई 2026  : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। गृह मंत्री शाह ने केंद्रीय मध्य क्षेत्रीय परिषद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles