Trending

सुशासन तिहार का ‘एक्शन मोड’: खराब रिज़ल्ट पर इस जिले की DEO की छुट्टी, अब इन्हे मिली जिम्मेदारी


मनेंद्रगढ़, 11 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए राज्यभर में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। ‘महानदी भवन’ से जारी इस आदेश के तहत कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और प्राचार्यों के प्रभार में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसी क्रम में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में सबसे बड़ा और संवेदनशील प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है।

खराब प्रदर्शन और सुशासन तिहार की समीक्षा के बाद कार्रवाई

MCB जिले के जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे का तबादला कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में जारी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में जिला प्रदेश में सबसे निचले स्थान पर रहा था, जिसके चलते शिक्षा व्यवस्था को लेकर शासन स्तर पर असंतोष व्यक्त किया गया था।

इसके अलावा ‘सुशासन तिहार’ के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा चिरमिरी में ली गई समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और जमीनी स्तर पर लापरवाही को लेकर नाराजगी जाहिर की गई थी। इसी के बाद प्रशासनिक स्तर पर सख्त कदम उठाते हुए यह तबादला आदेश जारी किया गया है। आर.पी. मिरे को वर्तमान में लोक शिक्षण संचालनालय में प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

रविकांत यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

शासन ने अब जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को सुधारने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव को MCB जिले का नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया है।

रविकांत यादव को तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके सामने जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने और आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने की बड़ी चुनौती होगी।

शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर जोर

शासन का मानना है कि इस बदलाव से जिले की शिक्षा व्यवस्था में सुधार आएगा और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता व तेजी बढ़ेगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शैक्षणिक गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए जमीनी स्तर पर सुधार सुनिश्चित करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp