छत्तीसगढ़ खबरें

अचानक सिमगा पहुंचे CM विष्णुदेव साय, SDM कार्यालय में एक घंटे तक क्या हुआ?


सिमगा, 15 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को अचानक सिमगा पहुंच गए। मुख्यमंत्री के इस अप्रत्याशित दौरे से स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों के बीच हलचल तेज हो गई। सीएम साय सिमगा के एसडीएम कार्यालय में करीब एक घंटे तक रुके। इस दौरान उन्होंने लगभग 45 मिनट तक एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। हालांकि, वीडियो कॉन्फ्रेंस का एजेंडा फिलहाल सामने नहीं आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए सिमगा एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने करीब 45 मिनट तक वीडियो कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया।

इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार और जनपद पंचायत के सीईओ समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की इस बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

CM के पहुंचते ही जुटने लगे भाजपा नेता और नागरिक

मुख्यमंत्री के सिमगा पहुंचने की खबर मिलते ही स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का एसडीएम कार्यालय पहुंचना शुरू हो गया। कई लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव भी मौजूद रहे।

अचानक दौरे को लेकर चर्चाएं तेज

मुख्यमंत्री का अचानक सिमगा पहुंचना और एसडीएम कार्यालय में करीब एक घंटे तक रुकना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार उनका दौरा महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल होने से जुड़ा था। बैठक के विषय और दौरे के अन्य संभावित कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp