डिप्टी CM विजय शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की उपसमिति गठित, ये मंत्री बनाए गए सदस्य… इस पर लेंगे निर्णय
रायपुर. उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की उपसमिति का गठन किया गया है, यह समिति विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों की न्यायालयों से वापसी के लिए विचार-विमर्श कर आगे की कार्यवाही के लिए अनुशंसा करेगी। उपमुख्यमंत्री एवं विधि मंत्री अरूण साव, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को इस उपसमिति में सदस्य बनाया गया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 17 जनवरी को आयोजित कैबिनेट की बैठक में राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों की न्यायालयों से वापसी के लिए मंत्रिपरिषद की उपसमिति गठित किए जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके परिपालन में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में यह उपसमिति गठित की गई है।
ये खबर भी पढ़ें…

‘हनीमून-प्रीवेडिंग शूट हो रहा…’, इटली में ‘मेलोडी मोमेंट’ पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान! छत्तीसगढ़ में मचा सियासी तूफान
May 21, 2026
Melody Moment Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार देर रात इटली की...









