LIVE UPDATE

अब यूथ कांग्रेस के नेता इस स्पेशल टी-शर्ट में आएंगे नजर, लिखा – “उड़ गई विकास की चिड़िया”!….चुनावी साल में कांग्रेस ने इस अनोखे अंदाज में भाजपा को घेरने बनाया प्लान, 35 लाख टी-शर्ट का दिया ऑर्डर

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव करीब आते ही बीजेपी और कांग्रेस समेत दूसरे दल एक-दूसरे पर हमला बोलने के लिए नए-नए नुस्खे आजमा रहे हैं, कोई सोशल मीडिया का सहारा ले रहा है, तो कोई धरना प्रदर्शन के जरिए एक-दूसरे की पोल खोलने में जुटा हुआ है | ऐसे में कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा को सबक सिखाने के लिए प्रचार का यह तरीका निकाला है | अब देखना होगा इस नायाब तरीके से कांग्रेस को कितना फायदा होता है |
कांग्रेस ने रमन सरकार को घेरने अभियान तेज कर दिया है, पिछले कई दिनों से विकास की चिड़िया को लेकर चल रही खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है | अब कांग्रेस बीजेपी सरकार के विकास मॉडल के खिलाफ टी-शर्ट वॉर शुरू किया है | कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को एक लाख टी-शर्ट बांट चुकी है और करीब 35 लाख टी-शर्ट का ऑर्डर दिया है, जिसमें “उड़ गई विकास की चिड़िया” नारा लिखा हुआ है | कांग्रेस की इन सफेद टी-शर्ट में लोगों के ध्यान खींचने के लिए पीले और काले रंग से डिजाइन किया गया है | रायपुर में युथ कांग्रेस के कई नेता चौक-चौराहों में इस टी शर्ट को पहने भी नजर आ रहे हैं, जिन्हे आम लोग या आसपास से गुजरने वाले लोग बड़ी गौर से देख रहे हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि पिछले कुछ माह से छत्तीसगढ़ में विकास को लेकर कांग्रेस और भाजपा में जमकर सोशल चल रहा है, कांग्रेस नेता सरकार के नाकामियों को दिखाने गांव-गांव जाकर नाकामियों को उजागर करने में लगी हुई है, जिसमें इस “उड़ गई विकास कि चिड़िया” कैम्पेन चलाया जा रहा है |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

35 लाख टी-शर्ट का दिया ऑर्डर
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस “उड़ गई विकास की चिड़िया” नारा लिखी एक लाख टी-शर्ट अपने कार्यकर्ताओँ में बांटने जा रही है, साथ ही सूबे में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस तरह की करीब 35 लाख टी-शर्ट का ऑर्डर दिया है, आने वाले कुछ महीनों में ऐसी टी-शर्ट कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के अलावा कांग्रेस के समर्थक मतदाताओं तक पहुंचाने की भी तैयारी है |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles