थोड़ी देर में बिलासपुर पहुंचेंगे स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव, भव्य स्वागत की तैयारी में TS समर्थक, दो दिन रहेंगे शहर में


पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव थोड़ी देर में बिलासपुर पहुँचने वाले हैं, सिंहदेव की स्वागत के लिए पुरे शहर को बैनर पोस्टर से पाट दिया गया है, टीएस समर्थक कांग्रेसी जगह-जगह भव्य स्वागत की तैयारी कर रहे हैं | सिंहदेव दो दिवसीय बिलासपुर दौरे पर आ रहे हैं | इस दौरान वे शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे |

जानकारी के अनुसार बुधवार यानि आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव दो दिवसीय दौरे पर बिलासपुर आ रहे हैं | वे आज सुबह 9 बजे भोपाल से विमान द्वारा सुबह 10.30 बजे चकरभाठा हेलीपेड बिलासपुर पहुंचेंगे | इस दौरन वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 2 बजे कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष में पंचायत विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।

वही दूसरे दिन गुरुवार को केबिनेट मंत्री सिंहदेव शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष में सुबह 11 बजे स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे | उसके बाद दोपहर 3 बजे वे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp