जनसंपर्क विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले….रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर समेत कई जिलों के जॉइंट डाइरेक्टर बदले, देखिए पूरी सूची


बीती रात बड़े पैमाने पर प्रदेश के आईएएस अफसरों के तबादला करने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने आज जनसम्पर्क विभाग में संयुक्त संचालक, उप संचालक और सहायक संचालक के प्रभार बदलते हुए उनके नए पदस्थापना के आदेश जारी कर दी गई है |

राज्य शासन के जनसम्पर्क विभाग के अवर सचिव एफ केरकेट्टा द्वारा महानदी मंत्रालय से आदेश जारी के अनुसार बिलासपुर के संयुक्त संचालक हर्षा पौराणिक को रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है.वही रायपुर जनसंपर्क संचालनालय में पदस्थ संयुक्त संचालक केपी साय का बिलासपुर तबादला किया गया है |

इसके साथ ही अंबिकापुर में पदस्थ संयुक्त संचालक संतोष सिंह का रायपुर तबादला किया गया है, वही रायपुर में पदस्थ संयुक्त संचालक आलोक देव का अंबिकापुर, रायपुर में पदस्थ संयुक्त संचालक धनंजय राठौर का रायपुर में ही राज्य सूचना आयोग में पदस्थ किया गया है |

जबकि रायपुर में पदस्थ संयुक्त संचालक जीएस कुशराम को जगदलपुर, जगदलपुर में पदस्थ उप संचालक बालमुकुंद तंबोली का रायपुर, राजनांदगांव में पदस्थ सहायक संचालक सौरभ शर्मा का दुर्ग में पदस्थ किय गया है |

वही जशपुर में पदस्थ सहायक संचालक श्रुति ठाकुर का रायपुर, रायपुर में पदस्थ सहायक संचालक नसीम अहमद को जशपुर, गरियाबंद में पदस्थ संयुक्त संचालक सुनीता केशरवानी का रायपुर और रायपुर में पदस्थ राजेश श्रीवास का राजनांदगांव तबादला किया गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp