CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर किया तीखा पलटवार, कहा – अभी तो फाइलों से थोड़ी धूल ही झाड़ी है, चीख-पुकार शुरू हो गई…यह “बदलाव-पुर” है
प्रदेश के बहुचर्चित नान घोटाले की एसआईटी जांच मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह पर जमकर निशाना साधा है | अपने पुराने अंदाज में सीएम बघेल ने ट्वीट करके डॉ रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा है कि अभी तो हमने पिछले सरकार की फाइलों से थोड़ी धूल ही झाड़ी है, और चीख-पुकार शुरू गई। यह बदलापुर नहीं बदलावपुर है |
बता दें कि पिछले दिनों चर्चित नान घोटाले के जांच के लिए एसआईटी टीम गठित करने के बाद पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने भूपेश सरकार को बदलापुर की सरकार बताया था | कहा था कि कांग्रेस सरकार बदले की राजनीति कर रही है | डॉ रमन सिंह के इस बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि

डॉ साहेब से न तो गौ संभली और न गवर्नेंस। अभी तो हमने पिछले सरकार की फाइलों से थोड़ी धूल ही झाड़ी है और चीख-पुकार शुरू गई।
यह ‘बदलाव-पुर’ है। यहां सबके साथ न्याय होगा। चाहे वो जंगलों में काम करने वाले आदिवासी हों या राजधानी के दफ्तर में बैठकर काम करने वाला कोई अधिकारी।
ये खबर भी पढ़ें…Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखेंMay 1, 2026Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...











