मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान जल्द!….राहुल गाँधी के घर CM को लेकर TS सिंहदेव, भूपेश, महंत और ताम्रध्वज के साथ बैठक शुरू, खड़गे और पुनिया भी बैठक में मौजूद…सोनिया गांधी भी सभी दावेदारों से होंगी वन-टू-वन


दिल्ली में राहुल गांधी के साथ एकबार फिर मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन शुरू हो गया है | इस बैठक में राहुल गांधी प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए एकबार फिर सभी चारों नेता से चर्चा कर रहे हैं। इस बैठक में पीएल पुनिया, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत और ताम्र ध्वज साहू शामिल हैं । जानकारी के मुताबिक संभावित सीएम के नाम की घोषणा कुछ ही देर बाद हो सकती है |

बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीएम के नाम की घोषणा कर दी गई है, कमलनाथ को मध्य प्रदेश की कमान दी गयी है, वहीं अशोक गहलोत को राजस्थान की कमान दी गयी, लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अभी भी सस्पेंस बरक़रार है | एक दिन पहले देर शाम राहुल गाँधी के साथ सभी संभावित मुख्यमंत्री के प्रत्याशियों से वन टू वन चर्चा के बाद नाम पर फैसला नहीं हो पाया था, जिसके बाद एकबार फिर आज चारों दावेदारों के साथ बैठक शुरू हो गई है, इस बैठक में राहुल गाँधी के साथ सोनिया गाँधी भी शामिल हो चुकी हैं, सोनिया गाँधी भी सभी दावेदारों के साथ वन टू वन चर्चा करेंगी | कुछ ही देर में मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी,  बैठक के बाद सभी नेता छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जाएँगे, दोपहर 2 बजे प्रदेश में विधायक दाल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया जायेगा |
बता दें कि 15 साल बाद कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में बहुमत मिला है। इसके पहले यहां बीजेपी की सरकार थी। इस बार कांग्रेस को राज्य में दो तिहाई से अधिक सीटें मिली हैं। कांग्रेस को इस बार 68 सीटें मिली है। वहीं बीजेपी को महज 15 सीटें मिली।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp