राजनीति

जूनियर जोगी ने ट्वीटर पर तस्वीर शेयर कर कहा – 2 भावी MLAs के साथ गोवा रवाना….दो दिनों तक गोवा में मिटाएंगे चुनावी थकान


चुनावी थकान मिटाने दो दिनों के लिए गोवा टूर पर जा रहे अमित जोगी ने अपने ट्वीटर पर एक दिलचस्प फोटो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी पत्नी ऋचा जोगी और माँ रेनू जोगी के साथ छुट्टी पर जा रहे ।

फोटो शेयर करते हुए अमित जोगी ने लिखा है –

मैं दो भावी विधायकों के साथ छुट्टिया मनाने गोवा जा रहा हूं |

 

एक दिन पहले मीडिया में अजित जोगी की तबीयत को लेकर अमित जोगी ने सफाई दी थी, अमित ने बताया अजित जोगी रुटीन चेकअप के लिए मुंबई गए हैं । जहाँ से वो गुरुवार को 2 दिन की छुट्टी केलिए गोवा रवाना होंगे । उसी खबर की पुष्टि के साथ अमित ने अपने ट्वीटर पर ये तस्वीर साजा की है |

बता दें कि जोगी कांग्रेस कि टिकट से रेणू जोगी कोटा विधानसभा क्षेत्र से मैदान में थी, इसी तरह से अकलतरा विधानसभा से बसपा की टिकट से ऋचा जोगी मैदान में थी | विधानसभा चुनाव की काउंटिंग 11 दिसम्बर को होने जा रही है, इससे पहले ही अमित जोगी अपनी माँ और पत्नी की जीत को लेकर आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp