LIVE UPDATE

Breaking : इलेक्शन कमीशन की बड़ी कार्रवाई, स्ट्रांग रूम में बिना पूर्व सूचना के प्रवेश करने पर तहसीलदार पर गिरी गाज, आयोग ने किया सस्पेंड

मतगणना स्थल के स्ट्रांग रूम में अनाधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश दिलाने के मामले में इलेक्शन कमीशन सख्ती बरतते दिखाई दे रहा है | मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर धमतरी तहसीलदार राकेश ध्रुव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है | निलंबन के अवधि में राकेश ध्रुव को मुख्यालय कलेक्टोरेट कार्यालय रायपुर में नियत किया गया है |
बता दें कि 27 नवम्बर को उप निर्वाचन अधिकारी सुनील शर्मा के निर्देश पर तहसीलदार राकेश ध्रुव दो पटवारी सहित कुछ इलेक्ट्रिशियन के साथ स्ट्रांग रूम में लगभग तीन घंटे तक घुसे थे, इस पर कांग्रेस ने मशीन में छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहसीलदार की शिकायत छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू से किया था |

निर्वाचन पदाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी से प्रतिवेदन लिया गया | प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए तहसीलदार राकेश ध्रुव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है | निलंबन के अवधि में राकेश धुर्व को मुख्यालय कलेक्टोरेट कार्यालय रायपुर में नियत किया गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles