LIVE UPDATE

पुनिया के बयान पर BJP प्रदेशाध्यक्ष कौशिक का पलटवार, कहा – मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है कांग्रेस, जो कभी पूरा नहीं होगा….एक बार फिर विपक्ष की भूमिका निभाने तैयार रहे कांग्रेस

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है जो पूरा होने वाला नहीं है । कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाते आ रही है, और इस बार भी विपक्ष में रहेगी | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब भी हारने लगती है तो ईवीएम मशीन को दोष देने लगती है |

बता दें कि आज बुधवार को रायपुर में प्रदेश कांग्रेस की बैठक हुई, बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पी.एल पुनिया ने कहां था कि कांग्रेस इस बार 54 सीटों के साथ छत्तीसगढ़ में सरकार बना रही है | प्रदेश प्रभारी पुनिया की इस बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने कहां कि कांग्रेस मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है जो पूरा होने वाला नहीं है । कांग्रेस अपनी हार का हर दिन कोई न कोई बहाना ढूंढ लेती है |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीजेपी अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा कि इस बार भी डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में चौथी बार बीजेपी की सरकार बन रही है | प्रदेश की जनता ने विकास को चुना है, बीजेपी पर फिर विश्वास किया है | प्रदेश के जनता ने विकास की योजनाओं पर मुहर लगाते हमें सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया है, जिसका फैसला 11 दिसम्बर को हो जाएगा ।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles