छत्तीसगढ़ खबरें

CM Jan Darshan: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन, 26 नवंबर को सुनेंगे आम लोगों की समस्याएं, जानिए समय और जगह

मुख्यमंत्री निवास में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगा जनदर्शन, नागरिक सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव।


रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 26 नवंबर, गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें और शिकायतें सुनेंगे। जनदर्शन का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में होगा।

जनदर्शन के दौरान प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचने वाले नागरिक मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकेंगे। मुख्यमंत्री संबंधित मामलों में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर त्वरित एवं यथोचित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों और जनहित के मुद्दों को भी जनदर्शन में रखा जा सकेगा।

 

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp