छत्तीसगढ़ खबरें

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा निर्देश : 31 अक्टूबर तक करने होंगे तनाव प्रबंधन और योग निद्रा के दो ऑनलाइन कोर्स


रायपुर, 21 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को अब तनाव प्रबंधन और कार्यक्षमता में सुधार के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मिशन कर्मयोगी के तहत iGOT पोर्टल पर उपलब्ध दो कोर्स 31 अक्टूबर तक पूरे करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में सभी विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने कहा गया है।

निर्देश के अनुसार, कर्मचारियों को दो ऑनलाइन कोर्स पूरे करने होंगे। इनमें पहला ‘कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन’ और दूसरा ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट थ्रू मेडिटेशन एंड योग निद्रा’ शामिल है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य कर्मचारियों को कार्यस्थल पर होने वाले तनाव से निपटने, मानसिक संतुलन बनाए रखने और कामकाज की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करना है।

3 नवंबर तक शासन को देनी होगी रिपोर्ट

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से निर्धारित समयसीमा के भीतर दोनों कोर्स पूरे करवाएं। विभागों को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी कर्मचारी का प्रशिक्षण लंबित न रहे। कोर्स पूरा होने की जानकारी संबंधित विभागों को 3 नवंबर तक शासन को उपलब्ध करानी होगी।

सरकारी कामकाज में सुधार पर जोर

सरकारी कार्यालयों में कामकाज को बेहतर बनाने और आम लोगों की समस्याओं का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद कई मामलों में शिकायतों के समाधान में देरी की समस्या सामने आती रहती है। फाइलें लंबे समय तक लंबित रहने और काम समय पर नहीं होने से लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

ऐसे में मिशन कर्मयोगी के तहत कराए जा रहे इन कोर्स के जरिए अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने तथा कार्यस्थल पर तनाव को बेहतर ढंग से संभालने पर जोर दिया जा रहा है। शासन ने सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा का पालन करते हुए प्रशिक्षण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp