छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 7 अफसरों के तबादले, CM सुरक्षा से लेकर बिलासपुर-भाटापारा तक बदली जिम्मेदारी


रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा में सोमवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने 7 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। नई पदस्थापना में मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा, VIP सुरक्षा के साथ बिलासपुर और भाटापारा की अहम जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

तबादला आदेश में सचिन्द्र चौबे (CC-2011) को PTS मैनपाट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं आलोक तिवारी (CC-2016) को मुख्यमंत्री सुरक्षा से हटाकर 4वीं वाहिनी छसबल, माना में सहायक सेनानी बनाया गया है। गिरीश कोरी को राजभवन सुरक्षा से हटाकर VIP सुरक्षा वाहिनी, माना में नई जिम्मेदारी मिली है।

राजभवन से लेकर VIP सुरक्षा तक बदलाव

दिनेश सिंह (CC-2016) को मुख्यमंत्री सुरक्षा से स्थानांतरित कर राजभवन सुरक्षा रायपुर में सहायक सेनानी पदस्थ किया गया है। वहीं नीलकिशोर अवस्थी (CC-2025) को भी राजभवन सुरक्षा से हटाकर VIP सुरक्षा वाहिनी, माना भेजा गया है।

बिलासपुर और भाटापारा में भी बदले अफसर

तबादले का असर मैदानी पुलिसिंग पर भी पड़ा है। मयंक रणसिंह (DD-2018) को SIA, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से हटाकर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), भाटापारा बनाया गया है।

इसी तरह तारेश साहू (DD-2018) को भाटापारा से हटाकर उप पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारी तबादला लिस्‍ट

सचिन्द्र चौबे (CC-2011) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, PTS मैनपाट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर
आलोक तिवारी (CC-2016) सहायक सेनानी, मुख्यमंत्री सुरक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर सहायक सेनानी, 4वीं वाहिनी छसबल, माना रायपुर
गिरीश कोरी (CC-2016) सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा रायपुर सहायक सेनानी, VIP सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर
दिनेश सिंह (CC-2016) सहायक सेनानी मुख्यमंत्री सुरक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर सहायक सेनानी राजभवन सुरक्षा रायपुर
मयंक रणसिंह (DD-2018) उप पुलिस अधीक्षक (SIA) पुमु, नवा रायपुर अनु. अधिकारी (पुलिस), भाटापारा, जिला बलौदाबाजार
तारेश साहू (DD-2018) अनु. अधिकारी (पुलिस), भाटापारा, जिला बलौदाबाजार उप पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर
नीलकिशोर अवस्थी (CC-2025) सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर सहायक सेनानी, VIP सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp