15 अगस्त के ‘झंडा विवाद’ पर बड़ा एक्शन! सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR, पुराने VIDEO को लेकर मचा था सियासी बवाल

पुराने वीडियो को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब FIR तक पहुंच गया है। पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगा कि वायरल वीडियो को किस संदर्भ में पोस्ट किया गया और इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है।


रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के दिन भाजपा के पुराने संगठनात्मक कार्यक्रम के वीडियो को कथित तौर पर 15 अगस्त का बताकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में बड़ा पुलिस एक्शन हुआ है। भाजपा प्रतिनिधिमंडल की शिकायत के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR दर्ज की है।

भाजपा ने आरोप लगाया था कि पुराने वीडियो और तस्वीरों को नए संदर्भ में पेश कर यह भ्रम फैलाया गया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाजपा जनप्रतिनिधियों ने तिरंगे की जगह पार्टी का झंडा फहराया।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में सुप्रिया श्रीनेत, नेहा सिंह राठौर और एक्स हैंडल @GenZ_of_India का उल्लेख करते हुए कथित भ्रामक प्रचार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी।

भाजपा के मुताबिक, धमतरी जिले के कुरुद में 22 मार्च 2026 को आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के दौरान पार्टी का झंडा फहराए जाने के फोटो और वीडियो को कथित तौर पर 15 अगस्त का बताकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।

पुराना VIDEO बना ‘झंडा विवाद’ की वजह

भाजपा का आरोप है कि संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट में पुराने कार्यक्रम के वीडियो को स्वतंत्रता दिवस से जोड़ते हुए दावा किया गया कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय ध्वज की जगह पार्टी का झंडा फहराया।

भाजपा ने इसे भ्रामक और विद्वेषपूर्ण दुष्प्रचार बताते हुए आरोप लगाया कि पुराने वीडियो को नए संदर्भ में पेश कर जनता के बीच भ्रम और राजनीतिक तनाव पैदा करने की कोशिश की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुप्रिया के पोस्ट पर भी BJP ने उठाए सवाल

भाजपा का दावा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कथित पोस्ट को शेयर करते हुए तिरंगे के अपमान की बात कही। वहीं कांग्रेस नेत्री डॉ. रागिनी नायक द्वारा पोस्ट पर ‘देशद्रोही’ शब्द लिखे जाने का भी भाजपा ने उल्लेख किया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामले में सोशल मीडिया पोस्ट, उसके स्रोत और प्रसार से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

VIDEO की पूरी ‘कुंडली’ खंगालेगी पुलिस

भाजपा ने पुलिस से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट के डिजिटल साक्ष्य, मेटाडेटा और अपलोडिंग से जुड़ी जानकारी सुरक्षित करने की मांग की थी। साथ ही यह पता लगाने की मांग की गई थी कि वीडियो मूल रूप से कब और कहां बनाया गया था और उसे 15 अगस्त से जोड़कर किस तरह सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।

अब पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट होगा कि संबंधित पोस्ट किस संदर्भ में किए गए और वायरल सामग्री की वास्तविक तारीख व स्रोत क्या है।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने थाने पहुंचकर उठाया था मुद्दा

शिकायत सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक, डॉ. किरण बघेल, राजीव चक्रवर्ती, प्रदेश मीडिया सह संयोजक राहुल राय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कृतिका जैन, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल राव और युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी वासु शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

 

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp