Korba Police Transfer: कटघोरा थाना प्रभारी सहित तीन सस्पेंड, कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 थानेदार बदले; कटघोरा में नई तैनाती
कटघोरा में निलंबन के बाद हुए इस फेरबदल को कोरबा पुलिस में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

कोरबा। कटघोरा थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने 17 अगस्त 2026 को जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के मुताबिक 3 निरीक्षक, 1 उप निरीक्षक और 4 सहायक उप निरीक्षक समेत कुल 8 पुलिसकर्मियों की पदस्थापना बदली गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपनी नई पदस्थापना पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।
कटघोरा थाना प्रभारी मोती पटेल समेत तीन पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद थाने की कमान अब उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू को सौंपी गई है। प्रेमचंद साहू को थाना प्रभारी दीपका से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी कटघोरा बनाया गया है।
वहीं उप निरीक्षक सुमन लाल पोया को थाना प्रभारी लेमरू से कटघोरा भेजा गया है। सहायक उप निरीक्षक चंद्रपाल खांडे, जो थाना प्रभारी करतला के पद पर थे, उन्हें भी थाना कटघोरा में पदस्थ किया गया है।
दीपका, करतला और लेमरू की कमान नए निरीक्षकों को
तबादला आदेश में तीन निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।
- निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी — रिजर्व केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी दीपका
- निरीक्षक गणेश राम यादव — रिजर्व केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी करतला
- निरीक्षक लोकनाथ यादव — रिजर्व केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी लेमरू
इस फेरबदल के बाद दीपका, करतला और लेमरू थानों की कमान नए निरीक्षकों के हाथों में होगी।
पाली और अजाक थाने में भी बदलाव
सहायक उप निरीक्षक भानु प्रताप कुर्रे को थाना अजाक से थाना पाली भेजा गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक महिपाल सिंह के थाना पाली स्थानांतरण आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें थाना अजाक में पदस्थ किया गया है।
तत्काल नई जगह ज्वाइन करने के निर्देश
एसपी कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।
