CG Police Transfer List: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI-ASI समेत 36 पुलिसकर्मियों के तबादले


बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत SI और ASI समेत कुल 36 पुलिसकर्मियों की पदस्थापना बदली गई है।

तबादला सूची में 1 उप निरीक्षक (SI), 6 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 14 प्रधान आरक्षक, 1 महिला आरक्षक और 14 आरक्षक शामिल हैं। इस तरह अलग-अलग पदों पर तैनात कुल 36 पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक दृष्टि से किए गए इस फेरबदल के बाद जिले के विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों में पुलिसकर्मियों की नई तैनाती होगी।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp