रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर! ये 16 ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई गाड़ियां बदलेगी रूट और समय, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी


बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। अलग-अलग चरणों में होने वाले इस काम के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसका सीधा असर रेल यात्रियों पर पड़ेगा और 16 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द किया गया है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति जरूर जांच लें।

 ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

1. इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

2. टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

3. बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

4. नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस
12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 28 सितंबर और 12 अक्टूबर को तथा 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

5. LTT-सांतरागाछी स्पेशल
01001 LTT-सांतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस 29 सितंबर और 01002 सांतरागाछी-LTT स्पेशल 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

6. हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 1 और 13 अक्टूबर तथा 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 2 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

7. बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस
22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 9 अक्टूबर और 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

8. हटिया-LTT एक्सप्रेस
12812 हटिया-LTT एक्सप्रेस 10 अक्टूबर और 12811 LTT-हटिया एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

9. हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस
12262 हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस 13 अक्टूबर और 12261 CSMT-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

10. आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस
13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

उत्कल एक्सप्रेस बदलेगी राह

30 सितंबर तथा 1 और 12 अक्टूबर को पुरी से रवाना होने वाली 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

यह ट्रेन कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी।

गीतांजलि एक्सप्रेस भी होगी लेट

13 अक्टूबर को हावड़ा से रवाना होने वाली 12860 हावड़ा-CSMT गीतांजलि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से रवाना होगी।

यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

रेलवे के इस मेगा ब्लॉक के चलते सितंबर के आखिरी सप्ताह से अक्टूबर मध्य तक कई प्रमुख रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर बिलासपुर, टाटानगर, दुर्ग, हटिया, हावड़ा और मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेन की स्थिति जरूर जांचनी चाहिए।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp