CG News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में लोटे चोको पाई हुई बैन, लैब जांच में सैंपल फेल, बिक्री पर लगी रोक

दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य उत्पाद ‘लोटे चोको पाई’ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य उत्पाद के सैंपल की लैब जांच में इसे आमानक पाए जाने के बाद विभाग ने इसके उत्पादन और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने लोटे चोको पाई का निर्माण करने वाले निर्माताओं और इसकी बिक्री करने वाले विक्रेताओं को संबंधित उत्पाद का उत्पादन एवं विक्रय तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं।
इस संबंध में अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन जितेंद्र कुमार नेले ने आदेश जारी किया है। विभाग के आदेश के बाद जिले में संबंधित खाद्य उत्पाद के निर्माण और विक्रय पर रोक रहेगी।
खाद्य उत्पाद की गुणवत्ता जांच में मानक पूरा नहीं करने की पुष्टि के बाद प्रशासन की इस कार्रवाई को उपभोक्ताओं की सुरक्षा की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।