अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने झांसी जा रहा था; कार डिवाइडर से टकराई

झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, साथी की भी गई जान; तीन अन्य गंभीर घायल


झांसी, 06 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के झांसी-कानपुर हाईवे पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद (21) की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ सफर कर रहे सोनू नामक युवक की भी जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, अबान अहमद प्रयागराज से झांसी अपने बड़े भाई अली से मिलने जा रहा था, जो फिलहाल झांसी जेल में बंद है। हादसा पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार क्रेटा कार के सामने अचानक एक जानवर आ गया। उसे बचाने की कोशिश में चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अबान अहमद और उसके साथी सोनू को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि इससे पहले अतीक अहमद का बेटा असद अहमद उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े मामले में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। वहीं अली झांसी जेल और उमर लखनऊ जेल में बंद हैं। परिवार का एक अन्य बेटा आइजम पढ़ाई कर रहा है, जबकि शाइस्ता परवीन अब भी फरार है और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp